कोड़पुरी में 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

मुंगेली, 15 मार्च 2026। जिले में अवैध शराब पर नियंत्रण के लिए कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में पथरिया विकासखंड के ग्राम कोड़पुरी में छापामार कार्रवाई कर 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई।

जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय ने बताया कि मामले में आरोपी जयनारायण बंजारे के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2) तथा 59(क) के तहत वैधानिक प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि जिले में अवैध शराब और आपराधिक गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है तथा आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

कार्रवाई में आबकारी वृत्त प्रभारी उम्मी रूमा सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *