कुआंगांव स्कूल के दो छात्रों का नवोदय चयन

मुंगेली जिले के मुंगेली विकासखंड अंतर्गत संकुल धरमपुरा स्थित प्राथमिक पाठशाला कुआंगांव के दो विद्यार्थियों का चयन जवाहरलाल नवोदय विद्यालय डाबो (मुंगेली) में हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में गुलशन साहू और कुमारी रागनी साहू शामिल हैं।

विद्यालय के अनुसार, दोनों विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है।

इस सफलता में शिक्षिका होमेश्वरी ठाकुर, प्रधान पाठक चित्रकांत साहू और शिक्षक मोतीराम साहू का योगदान सराहनीय  है।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *