मुंगेली, 03 दिसम्बर 2025// पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय दाबो में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 13 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। स्कूल के प्राचार्य ने जानकारी दी कि जिले के तीनों विकासखंडों में कुल 16 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इस परीक्षा के लिए 5,432 छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन किया है।
प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश परीक्षा हेतु एडमिट कार्ड नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/AdminCard/AdminCard पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर डाउनलोड किए जा सकते हैं।
