जप्त मादक पदार्थों का विधिवत नष्टीकरण

समाचार

बलरामपुर रामानुजगंज, 20 सितम्बर 2025।
जिला बलरामपुर रामानुजगंज पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकरणों में जप्त मादक पदार्थों का विधिवत नष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई स्वापक औषधि एवं मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 तथा भारत सरकार की अधिसूचना (23 दिसम्बर 2022) के तहत गठित उच्च एवं जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति की देखरेख में संपन्न हुई।



जिला स्तरीय निपटान समिति के अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर की उपस्थिति में थाना कोतवाली अंतर्गत ऑफिसर्स क्लब के पीछे निर्धारित स्थल पर नष्टीकरण कार्य किया गया। पारदर्शिता और विधिक प्रक्रिया के पालन के साथ पूरी कार्यवाही का फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कर अभिलेख सुरक्षित रखा गया।

नष्टीकरण के लिए प्रस्तुत प्रकरणों में थाना रामानुजगंज, बसंतपुर, पस्ता और रघुनाथनगर के अपराध शामिल थे, जिनका निराकरण न्यायालय द्वारा किया जा चुका था। इन मामलों से संबंधित जप्त सामग्री में गांजा 135.180 किलोग्राम, गांजा पौधा 42 नग, नशीली कफ सिरप 1851 नग, नशीली टैबलेट 1838 नग और नशीले इंजेक्शन 724 नग शामिल थे। सभी प्रतिबंधित मादक पदार्थों को समिति के पंचों की उपस्थिति में जलाकर नष्ट किया गया।

इस कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी, सहायक आबकारी आयुक्त एस एस साहू, संबंधित थाना प्रभारी और डीसीआरबी शाखा के स्टाफ उपस्थित रहे।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *