जनपद सीईओ ने कई योजनाओं का औचक निरीक्षण

मुंगेली // शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समयसीमा में कार्य पूर्ण कराने के उद्देश्य से जिले में लगातार निरीक्षण अभियान जारी है। इसी क्रम में कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देश पर जनपद पंचायत मुंगेली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) राकेश साहू ने विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा किया।

निरीक्षण के दौरान सीईओ साहू ने ग्राम पंचायत धरमपुरा, दशरंगपुर, छतौना, सोढ़ार, फरहदा, फुलवारी एवं भथरी का भ्रमण किया। उन्होंने वर्ष 2024-25 में स्वीकृत अप्रारंभ एवं प्रगतिरत प्रधानमंत्री आवास योजनाओं का स्थल निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्य की गति बढ़ाने और निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

सीईओ ने मनरेगा अंतर्गत प्रगतिरत आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्यों की प्रगति का भी जायजा लिया। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के तहत डोर-टू-डोर वेस्ट कलेक्शन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि स्वच्छता और बुनियादी ढांचे के निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक और आवास मित्रों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की योजनाएं आमजन तक सही तरीके से पहुंचे और सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समयसीमा में पूरे हों। सीईओ ने चेतावनी दी कि कार्यों में शिथिलता पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ कार्यक्रम अधिकारी अशोक साहू, विकासखंड समन्वयक नरेंद्र यादव और तकनीकी सहायक विनय कुलमित्र मौजूद थे। इस दौरान ग्रामवासियों ने योजनाओं से संबंधित जानकारी साझा की और कई स्थानों पर प्रगति से संतोष जताया, जबकि कुछ जगहों पर तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की गति तेज होने की उम्मीद है।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *