जनदर्शन में समस्याएं सुन त्वरित निराकरण निर्देश

मुंगेली, 03 मार्च 2026। जिला कलेक्टोरेट के जनदर्शन कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।

जनदर्शन में मुंगेली, पथरिया और लोरमी विकासखंडों से ग्रामीण और शहरी नागरिक अपनी मांगों और शिकायतों के साथ पहुंचे। अतिरिक्त कलेक्टर ने आवेदकों की समस्याओं की जानकारी लेकर संबंधित विभागों को समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में राजस्व प्रकरण, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, पेंशन स्वीकृति, राशन कार्ड में नाम जोड़ने एवं हटाने, प्रधानमंत्री आवास योजना, सड़क एवं पेयजल व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए।

अतिरिक्त कलेक्टर ने कहा कि जनदर्शन नागरिकों की समस्याओं के समाधान का मंच है और प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाना चाहिए। गंभीर प्रकरणों में स्थल निरीक्षण कर जांच करने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में मुंगेली एसडीएम अजय शतरंज, पथरिया एसडीएम रेखा चंद्रा, डिप्टी कलेक्टर मायानंद चंद्रा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *