मुंगेली, 23 अगस्त 2025//
कामकाजी महिलाओं को कार्य के दौरान बच्चों की देखभाल में सुविधा देने के लिए जिला न्यायालय परिसर में पालना घर (किलकारी कक्ष) का शुभारंभ किया गया। कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शुरू की गई इस सुविधा में 6 वर्ष तक के बच्चों को रखा जाएगा।
बाल विकास परियोजना अधिकारी राजेन्द्र गेंदले ने बताया कि

पालना घर में 25 बच्चों की व्यवस्था होगी। यह प्रतिदिन सुबह 9 से शाम 5 बजे तक संचालित रहेगा। बच्चों को पौष्टिक आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलेगी। प्रत्येक पालना घर नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़ा रहेगा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी निभाएंगे।
उद्घाटन कार्यक्रम में सेक्टर पर्यवेक्षक उमा तिवारी, पूजा देवांगन सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।