जिले में ई-चालान प्रणाली लागू, यातायात उल्लंघन पर अब ऑनलाइन कार्रवाई

बलरामपुर-रामानुजगंज, 28 फरवरी 2026।
जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन पर अब ऑनलाइन चालान (ई-चालान) प्रणाली लागू कर दी गई है। आम नागरिकों के बीच पारदर्शिता बढ़ाने और सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यह नई व्यवस्था प्रारंभ की गई है।

पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के निर्देशन में 28 फरवरी 2026 से ऑनलाइन चालान प्रणाली की औपचारिक शुरुआत की गई। प्रथम चरण में जिले के तीन थाना क्षेत्र—बलरामपुर, रामानुजगंज एवं वाड्रफनगर—में ई-चालान प्रक्रिया लागू की गई है। आगामी चरण में इसे पूरे जिले में विस्तारित किया जाएगा।

नई व्यवस्था के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर मौके पर ही डिजिटल माध्यम से चालान जारी किया जाएगा। नागरिक चालान राशि का भुगतान नगद, ऑनलाइन (बारकोड या यूपीआई) तथा कार्ड के माध्यम से कर सकेंगे। इस पेपरलेस प्रक्रिया से समय की बचत होगी, पारदर्शिता बढ़ेगी और चालान रिकॉर्ड का संधारण भी आसान होगा।

यातायात प्रभारी श्री विमलेश देवांगन ने आमजन से नियमों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने दोपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, सीट बेल्ट का उपयोग करने, हेलमेट पहनने, वाहन संबंधी दस्तावेज साथ रखने तथा नाबालिगों को वाहन न चलाने देने की समझाइश दी।

पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन चालान प्रणाली का उद्देश्य केवल दंड देना नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और जिले में सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात सुनिश्चित करना है।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *