जिले में 42 लाख क्विंटल से अधिक धान खरीदी

मुंगेली, 16 जनवरी 2026// शासन के निर्देशानुसार जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ जारी है। कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिले के 66 समितियों के 105 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की जा रही है।

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में पंजीकृत किसानों की संख्या 1 लाख 10 हजार 900 से अधिक है। अब तक कुल 42 लाख 68 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीदी की जा चुकी है।

खरीदे गए धान में मोटा 23 लाख 72 हजार 486 क्विंटल, पतला 134.80 क्विंटल और सरना 18 लाख 95 हजार 496 क्विंटल शामिल है। उपार्जन केंद्रों से धान का उठाव लगातार किया जा रहा है।

अब तक 27 लाख 62 हजार 362 क्विंटल से अधिक धान का उठाव किया जा चुका है। कलेक्टर के निर्देशानुसार अवैध धान भंडारण और परिवहन को रोकने के लिए जिले की सीमाओं और चेक पोस्ट पर 24 घंटे निगरानी की जा रही है।

संदिग्ध वाहनों की जांच, रात्रिकालीन गश्त और आंतरिक चेक पोस्ट पर तैनात टीमों द्वारा निगरानी की जा रही है। धान खरीदी, भंडारण और परिवहन की निगरानी के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया गया है, जहां से रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है और अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की जा रही है।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *