मुंगेली।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा, भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती जिले में मनाई गई। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में जिला कांग्रेस भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला एवं शहर पार्षद, कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के प्रणेता थे। पंचायती राज व्यवस्था उन्हीं की देन है। उन्होंने भारत में संचार क्रांति और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नए युग की शुरुआत की। साथ ही युवाओं को नई दिशा देकर देश को आगे बढ़ाने का कार्य किया।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
