झूठ की फैक्ट्री चला रहे भूपेश बघेल,पुत्र मोह में कांग्रेस को झोंका:विधायक धर्मजीत सिंह का बड़ा हमला

मुंगेली। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल के समर्थन में कांग्रेस द्वारा किए जा रहे प्रदेशव्यापी प्रदर्शन पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखा हमला बोला है। सोमवार को विश्राम गृह, मुंगेली में आयोजित पत्रकार वार्ता में तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि –
“कांग्रेस बताए कि चैतन्य बघेल पार्टी में किस पद पर हैं, जिसके लिए पूरी कांग्रेस सड़कों पर उतर गई है? यह पुत्र मोह का स्पष्ट उदाहरण है। भूपेश बघेल ने पार्टी को अपने बेटे के लिए झोंक दिया है।”

कांग्रेस भ्रष्टाचारियों के साथ: धर्मजीत
विधायक सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचारियों को बचाने प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही है। भाजपा ने पत्रकार वार्ता में भूपेश सरकार के कार्यकाल के कोल ब्लॉक आवंटन, पेड़ों की कटाई सहित कई मामलों से संबंधित दस्तावेज जारी कर कांग्रेस के कथित झूठ का पर्दाफाश किया।

भूपेश को बताया “झूठ की फैक्ट्री”
विधायक ने भूपेश बघेल को “झूठ की फैक्ट्री” बताते हुए कहा कि जब कोल ब्लॉक का विरोध हुआ था, तब वे कहते थे — “विरोध करने वाले अपने घर की बिजली बंद करें”, लेकिन अब खुद अपनी छवि सुधारने झूठे आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए पूछा – “क्या अब भूपेश बघेल अपने घर और राजीव भवन की बिजली बंद करेंगे?”

कांग्रेस शासनकाल में हुए कई घोटाले
धर्मजीत सिंह ने भूपेश सरकार पर शराब, चावल, कोयला, गोठान और पीएससी जैसे घोटालों का आरोप लगाते हुए कहा कि आज एक-एक कर आरोपी जेल जा रहे हैं और कांग्रेस उन्हें बचाने में लगी है।उन्होंने तथ्य रखते हुए बताया कि:
2010: हसदेव अरण्य को कांग्रेस सरकार ने “गो एरिया” घोषित किया।

2011: तारा-परसा ईस्ट और कांटे-बेसन कोल ब्लॉक खोलने का प्रस्ताव।

2019: पर्यावरण स्वीकृति के लिए कांग्रेस सरकार ने सिफारिश भेजी।

2021-22: वन स्वीकृति स्टेज-1 और स्टेज-2 के लिए पत्राचार।

2022: महाजेंको कोल फील्ड को मिली स्वीकृति।

2023: राजस्थान के लिए कोल ब्लॉक आबंटन की सिफारिशें।

बेटे के लिए आंदोलन, लखमा के लिए नहीं

विधायक सिंह ने कांग्रेस की “दोहरे चरित्र” पर सवाल खड़े करते हुए कहा —
“छह बार के विधायक और आदिवासी नेता कवासी लखमा की गिरफ्तारी पर कांग्रेस चुप रही, लेकिन भूपेश बघेल के बेटे के लिए पूरा दल सड़कों पर है। क्या कांग्रेस अब सिर्फ एक परिवार की पार्टी बनकर रह गई है?”

भाजपा के तीखे सवाल

भाजपा ने कांग्रेस से तीन बड़े सवाल पूछे:

1. क्या कांग्रेस कोल ब्लॉक आवंटन पर मनमोहन सिंह सरकार के निर्णयों के लिए माफी मांगेगी?

2. क्या भूपेश बघेल अब खुद अपने घर की बिजली बंद करेंगे?

3. क्या कांग्रेस हर अपराधी के समर्थन में ऐसे ही सड़कों पर उतरेगी?

उपस्थित रहे भाजपा नेता

इस अवसर पर विधायक पुन्नूलाल मोहले, रजक कर्मकार विकास बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद रजक, भाजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक, गिरीश शुक्ला, मोहन भोजवानी, नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी सुनील पाठक, कोटूमल दादवानी, मण्डल अध्यक्ष राजीव श्रीवास, सौरभ बाजपेयी सहित अन्य कार्यकर्ता और पत्रकार उपस्थित रहे।

उन्होंने तथ्य रखते हुए बताया कि:

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *