जीएसटी छूट से बाजार में उत्साह

समाचार:
मुंगेली, 26 सितम्बर 2025// मुंगेली शहर में विधायक पुन्नूलाल मोहले, प्रदेश मंत्री ऋतु चौरसिया और अन्य जनप्रतिनिधियों ने व्यापारियों से मुलाकात कर जीएसटी के नए स्लैब पर चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक निर्णय के बाद बाजार में उत्साह का माहौल है।



व्यापारियों ने बताया कि दो नए जीएसटी स्लैब लागू होने से उपभोक्ताओं को त्योहारी सीजन में बड़ी राहत मिली है। व्यापारी जितेंद्र साहू ने कहा कि उत्सव की शुरुआत से ही उपभोक्ताओं ने जमकर खरीदारी की है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण विक्रेता जेठमल कोटड़िया ने बताया कि टीवी, फ्रिज जैसे उत्पादों की बिक्री में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है और कई सामानों की वेटिंग लिस्ट बन गई है।



स्टेशनरी व्यवसायी उमेश गुप्ता और आलोक गुप्ता ने बताया कि कॉपी-पुस्तकों पर जीएसटी घटने से छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को सीधा लाभ मिल रहा है। चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष नरेंद्र कोटड़िया ने कहा कि जीएसटी घटने से सभी वर्ग को फायदा पहुंचा है।

विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीएसटी रिफॉर्म आजाद भारत का सबसे बड़ा टैक्स सुधार है, जिसका लाभ सीधे 140 करोड़ नागरिकों तक पहुँच रहा है। उन्होंने व्यापारियों से आग्रह किया कि वे जीएसटी बचत उत्सव की छूट का पूरा लाभ उपभोक्ताओं तक पहुँचाएं।

उन्होंने यह भी कहा कि बीते 11 वर्षों में मोदी सरकार के नेतृत्व में देश ने उल्लेखनीय तरक्की की है। जीएसटी सुधार से राजस्व बढ़ा है, अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है और नागरिकों का जीवन स्तर बेहतर हुआ है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, गिरीश शुक्ला, शैलेश पाठक, द्वारिका जायसवाल, मोहन भोजवानी, सुनील पाठक, संजय वर्मा, मानस सिंह बैस, मिट्ठूलाल यादव, शैलेंद्र तिवारी, जयप्रकाश, अशोक निर्मलकर, महावीर सिंह, सुनील सोनी, धनराज सिंह, आसिफ खोखर, राकेश साहू, राजेश्वर टंडन, शशांक सहित कई व्यापारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *