जुआ खेलते पांच आरोपी गिरफ्तार

पथरिया।थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम घुठेली मेला स्थल पर पुलिस ने ताश से जुआ खेलते पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से ₹18,760 नगद राशि और 52 पत्ती ताश की गड्डी जब्त की गई।

पुलिस के अनुसार 5 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मेला स्थल के पास कुछ लोग “कांट पत्ती” नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना पथरिया पुलिस और मुंगेली साइबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दबिश दी, जिसमें कुछ लोग फरार हो गए, जबकि पांच आरोपियों को मौके पर पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपियों में पिंटू उर्फ अमित खुटे (36) निवासी डिघोरा, अभिषेक कुर्रे (32) निवासी डिघोरा, चंद्रशेखर राजपूत (20) निवासी पंडरभाठा, प्रदीप राजपूत (28) निवासी घुठेली और व्यास कुर्रे (30) निवासी डिघोरा, जिला मुंगेली शामिल हैं।

सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 3(2) तथा धारा 170 के तहत मामला दर्ज कर एसडीएम न्यायालय पथरिया में पेश किया गया, जहां एसडीएम रेखा चंद्रा ने जमानत अर्जी खारिज कर उन्हें जेल भेज दिया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गिरजा शंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम  एएसआई नरेश साहू, प्रधान आरक्षक अरुण नेताम, आरक्षक जगदीश कोसले, राजतिलक, सूरज मंडावी सहित मुंगेली साइबर टीम की अहम भूमिका रही।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध जुआ एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *