इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में 6 जून से तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का होगा आयोजन

Synopsis : रायपुर, 31 मई 2025 रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आगामी छह जून से तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह महोत्सव उद्यानिकी विभाग और प्रक्षेत्र वानिकी, छत्तीसगढ़ शासन तथा प्रकृति की ओर सोसायटी द्वारा आयोजित किया गया है। इसमें छत्तीसगढ़ के अलावा विभिन्न राज्यों के आम उत्पादक शामिल होंगे। आम की दौ सौ से अधिक किस्मों और आम से बने छप्पन व्यंजनों का प्रदर्शन किया जायेगा। इसके अलावा कार्यक्रम में आम की विभिन्न किस्मों की प्रतियोगिताएं भी होंगी। प्रदर्शनी में विभिन्न किस्मों के आम, विभिन्न उत्पाद और आम के पौधे भी बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे।  प्रदर्शनी में आम उत्पादकों के लिए तकनीकी मार्गदर्शन और परिचर्चा का आयोजन भी किया जाएगा। इस आयोजन में पंजीयन और प्रवेश निःशुल्क है।           इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर गिरीश चंदेल ने कल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट कर उन्हें इस महोत्सव के शुभारंभ समारोह में अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *