हत्या प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार

हत्या प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार

पथरिया/मुंगेली। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में पथरिया थाना क्षेत्र की बड़ी कार्यवाही सामने आई है। पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

मामला 10 सितंबर 2025 का है, जब पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पडियाईन निवासी चंदूलाल रात्रे को गंभीर चोट के साथ जरेली के पास सड़क किनारे पाया गया। परिजनों ने संदेह जताया कि चंदूलाल पर गांव के ही दिलहरण साहू और मिलाप उर्फ मिथुन साहू ने हमला किया है। विवाद बिजली बनाने के पैसे को लेकर हुआ था।



इस संबंध में पीड़िता सविता रात्रे ने 12 सितंबर को थाना पथरिया में लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और एसडीओपी नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में विवेचना आगे बढ़ाई गई।

चोटिल चंदूलाल रात्रे के होश में आने के बाद बयान दर्ज किया गया, जिसमें आरोपियों द्वारा डंडे से सिर पर प्राणघातक वार करने की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 109(1) बीएनएस भी जोड़ी। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और डंडा बरामद कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं –

1. दिलहरण साहू, पिता शंकर साहू, उम्र 61 वर्ष


2. मिलाप राम उर्फ मिथुन साहू, पिता केवल प्रसाद साहू, उम्र 39 वर्ष, दोनों निवासी पडियाईन थाना पथरिया जिला मुंगेली।



पथरिया थाना प्रभारी निरीक्षक प्रसाद सिन्हा, उप निरीक्षक लक्ष्मण खूंटे, आरक्षक मिथलेश सोनवानी, बालकृष्ण मरकाम, स्वारथ ध्रुव और कृष्णानंद साहू ने इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *