अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन ने हरिश्चंद साहू को बिलासपुर संभाग अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश महासचिव डॉ. आई. पी. यादव की अनुशंसा, सरगुजा संभाग प्रभारी सुदामा राजवाड़े की सहमति और सक्रिय सदस्यों की सर्वसम्मति से की गई।
प्रदेशाध्यक्ष ने किया सम्मानित
प्रदेशाध्यक्ष राजा यादव ने नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि समाज सेवा में समर्पण, त्याग और सक्रियता अनिवार्य है। बिना प्रयास और लगन के कोई भी कार्य संभव नहीं, लेकिन मन से किया गया कार्य कभी विफल नहीं होता।

समाज सेवा के प्रति सक्रियता का मिला फल
समाज सेवा के प्रति हरिश्चंद साहू की रुचि और सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है। फाउंडेशन ने उन्हें शीघ्र कार्यकारिणी गठन कर संगठन विस्तार का निर्देश दिया है।
बधाइयों का लगा तांता
उनकी नियुक्ति पर मित्रजन और गणमान्य नागरिकों ने शुभकामनाएँ और बधाइयाँ दी हैं।