हाईस्कूल में अव्यवस्था, कलेक्टर ने शिक्षकों पर की सख्त कार्रवाई



मुंगेली, 11 अगस्त 2025// जिले में शिक्षा गुणवत्ता सुधार और 90 प्लस परीक्षा परिणाम अभियान के तहत कलेक्टर कुन्दन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने शासकीय हाई स्कूल फरहदा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 4 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए, जिनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। विद्यालय परिसर में गंदगी और अव्यवस्था देखकर कलेक्टर ने प्राचार्य नंद किशोर साहू को हटाने के निर्देश दिए तथा बीईओ जितेन्द्र बावरे और विकासखंड स्त्रोत समन्वयक सूर्यकांत उपाध्याय को नोटिस जारी करने को कहा।
कलेक्टर ने बच्चों से संवाद कर मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया, वहीं एसपी ने अनुशासन और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया। जिला पंचायत सीईओ ने चेतावनी दी कि शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *