हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट हेतु 16 से 18 जुलाई तक विशेष शिविर

बलरामपुर, 15 जुलाई 2025। जिले में 2019 से पहले पंजीकृत वाहनों के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) लगवाने हेतु परिवहन विभाग द्वारा 16 से 18 जुलाई 2025 तक विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

जिला परिवहन अधिकारी यशवंत यादव ने जानकारी दी कि यह शिविर जिला परिवहन कार्यालय बलरामपुर, तहसील कार्यालय शंकरगढ़, रामानुजगंज, वाड्रफनगर एवं एस.आर. परिवहन सुविधा केन्द्र राजपुर में आयोजित होंगे।

ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए वाहन स्वामी को पंजीयन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य है। साथ ही, शुल्क निम्नानुसार निर्धारित किया गया है:

दो पहिया वाहन: ₹466

तीन पहिया वाहन: ₹528

चार पहिया वाहन: ₹757

भारी माल वाहन: ₹806
इसके अतिरिक्त यदि फॉर्म परिवहन सुविधा केंद्र में भरा जाता है तो ₹50 का अतिरिक्त शुल्क देय होगा।


परिवहन विभाग ने सभी वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे समय पर शिविर में पहुंचकर अपने वाहन की हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अवश्य लगवाएं, ताकि नियमानुसार संचालित किया जा सके।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *