गौवंश तस्करी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर। गौवंशीय पशुओं की तस्करी के मामलों में थाना सिटी कोतवाली बलरामपुर पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार जुलाई–अगस्त 2025 के दौरान बलरामपुर क्षेत्र से होकर पिकअप वाहनों में क्रूरता पूर्वक गौवंशीय पशुओं को झारखंड स्थित बूचड़खानों की ओर ले जाया जा रहा था। इस दौरान 17 जुलाई 2025 को सेमरसोत जंगल और ग्राम दलधोवा से गौवंशीय पशुओं को तस्करों के कब्जे से बरामद किया गया था।


पहले भी हो चुकी हैं गिरफ्तारियां
घटना के संबंध में थाना बलरामपुर में अपराध क्रमांक 101/2025 एवं 108/2025 दर्ज कर पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 तथा पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(1)(घ) के तहत विवेचना शुरू की गई थी। अब तक इस मामले में कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी
पुलिस ने 15 दिसंबर 2025 को फरार चल रहे आरोपी मनोज भुईहर पिता प्रसाद राम, निवासी ग्राम मानपुर थाना रंका जिला गढ़वा (झारखंड) तथा प्रदीप सदोम पिता माधव सदोम, निवासी ग्राम कंडा थाना पस्ता जिला बलरामपुर-रामानुजगंज को उनके घर से गिरफ्तार किया। दोनों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक किरणेश्वर प्रताप सिंह सहित पुलिस टीम की भूमिका उल्लेखनीय रही।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *