ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्य शीघ्र पूर्ण करने निर्देश

मुंगेली, 10 मार्च 2026। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए जिला पंचायत सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पांडेय ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), स्वच्छ भारत मिशन और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा की।

बैठक में योजनावार प्रगति की जानकारी ली गई और लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। सीईओ ने मनरेगा के अंतर्गत अधिक से अधिक मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपूर्ण आवासों को समय-सीमा में पूर्ण करने और पात्र हितग्राहियों को शीघ्र लाभ दिलाने पर जोर दिया। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शत-प्रतिशत स्वच्छता सुनिश्चित करने तथा ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की गतिविधियों को गति देने के निर्देश भी दिए गए।

सीईओ ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में संबंधित विभागों के जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *