समाचार:
गुरु घासीदास सेवा समिति, भिलाई नगर (पंजीयन क्रमांक-5716) द्वारा आमसभा आयोजित की जा रही है। समिति के अध्यक्ष वी.एल. कुर्रे ने सूचना जारी कर बताया कि आमसभा का आयोजन आगामी 31 अगस्त 2025, रविवार को सुबह 10:30 बजे सतनाम भवन, सेक्टर-6, भिलाई नगर, जिला-दुर्ग (छत्तीसगढ़) में किया जाएगा।

आमसभा की कार्यसूची में अध्यक्ष का स्वागत भाषण, बाइलाज में संसोधन व अनुमोदन पर चर्चा, वार्षिक आय-व्यय 2024-25 का अनुमोदन तथा अन्य विषयों पर विचार अध्यक्ष के अनुमति से शामिल होंगे। समिति ने सभी गणमान्य सदस्यों एवं पदाधिकारियों से समय पर उपस्थित रहने की अपील की है।