गौ तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर, 26 दिसम्बर 2025।
गौवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली बलरामपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जंगल के रास्ते पैदल तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने मौके से नौ रास भैंस भी बरामद की हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 दिसम्बर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ पशु तस्कर गौवंशीय पशुओं को जंगल के रास्ते मारते-पीटते हुए झारखंड स्थित बूचड़खाने ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।



जंगल से भैंसों की बरामदगी

थाना बलरामपुर पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से ग्राम अलखडीहा जंगल क्षेत्र में दबिश दी। यहां से नौ रास भैंसों को पैदल झारखंड ले जाते हुए बरामद किया गया। मौके से दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में शिवपूजन यादव, पिता स्व. खेदु यादव, उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम चंपापुर, थाना बलरामपुर तथा लोक प्रसाद यादव उर्फ बबलू यादव, पिता माखन प्रसाद यादव, निवासी ग्राम जवराही, थाना बलरामपुर शामिल हैं।

न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी

दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

इस पूरी कार्रवाई में प्रधान आरक्षक श्रीनाथ सिंह, आरक्षक सचिंद्र सिंह और आरक्षक रामाश्रय विश्वकर्मा की प्रमुख भूमिका रही।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *