बलरामपुर, 23 अगस्त 2025//
थाना बलरामपुर पुलिस ने गौ-वंशीय पशु तस्करी मामले में फरार दो आरोपियों को झारखंड के रंका से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में मुख्य आरोपी तौफीक अंसारी और उसका सहयोगी मोस्ताक अंसारी शामिल हैं। दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

पुलिस ने बताया कि 4 मई 2025 को छह बैल से भरे पिकअप वाहन को पकड़ा गया था, जबकि चालक और अन्य आरोपी फरार हो गए थे। मामले में अब तक कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच के दौरान घटना में प्रयुक्त दो पिकअप वाहन भी जब्त किए गए।
आरोपियों पर छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धारा 111 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस टीम लगातार फरार आरोपियों की तलाश में सक्रिय है।