एसआईआर में दावा-आपत्ति 22 जनवरी तक स्वीकार

मुंगेली, 08 जनवरी 2026// निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य (एसआईआर) जारी है। इसके अंतर्गत मतदाता सूची में नाम जोड़ने एवं विलोपित कराने के लिए 22 जनवरी 2026 तक दावा-आपत्ति प्राप्त की जा रही है।

इस दौरान 01 अक्टूबर 2026 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले भावी मतदाताओं से फॉर्म-06 के माध्यम से नाम दर्ज कराने के आवेदन भी लिए जा रहे हैं। निर्वाचन विभाग के अनुसार अब तक 01 हजार 490 से अधिक फॉर्म-06 तथा 05 फॉर्म-07 प्राप्त हुए हैं।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुन्दन कुमार के निर्देशन में नए मतदाताओं को जोड़ने के उद्देश्य से जिले के स्कूलों एवं महाविद्यालयों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को फॉर्म-06 भरकर संबंधित बीएलओ के पास जमा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

कार्यक्रमों के दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा फॉर्म-06 भरने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा आवेदन की अंतिम तिथि की जानकारी दी जा रही है। पहचान, आयु एवं निवास प्रमाण से संबंधित दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत करने की जानकारी भी दी गई।

मतदाता ऑनलाइन आवेदन के लिए ECINET ऐप अथवा Voters Portal (www.voters.eci.gov.in) पर मोबाइल नंबर एवं ओटीपी के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन हेतु फॉर्म-06 संबंधित बीएलओ से प्राप्त कर जमा किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *