देवांगन समाज में उबाल , आपत्ति जनक टिप्पणी  , FIR की मांग

आपत्तिजनक व्हाट्सऐप संदेश से विवाद भड़का, समाज में गहरा आक्रोश

मुंगेली में देवांगन समाज के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी ने गंभीर विवाद का रूप ले लिया है। बिलासपुर के डबरीपारा निवासी मीनाक्षी रजक द्वारा व्हाट्सऐप ग्रुप में समाज विशेष के प्रति कथित रूप से अशोभनीय, आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी किए जाने के बाद जिलेभर में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
विवादित संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिससे समाज के युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठों और विभिन्न संगठनों में तीखी प्रतिक्रिया सामने आई। समाज पदाधिकारियों का कहना है कि यह मामला केवल एक मैसेज का नहीं, बल्कि पूरे समुदाय के सम्मान और अस्तित्व पर चोट है।






एफआईआर की मांग तेज, आरोपी पर तुरंत कार्रवाई की अपील

मामले के तूल पकड़ने के बाद देवांगन समाज का प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष एवं अधिवक्ता आनंद देवांगन के नेतृत्व में सिटी कोतवाली पहुँचा।
प्रतिनिधियों ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपकर आरोपी पर तत्काल एफआईआर दर्ज करने, साइबर सेल से संदेश की जांच कराए जाने और आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में कड़ी कार्रवाई की मांग की।
प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो ऐसे मामलों के बढ़ने का खतरा है, जिससे सामाजिक सौहार्द्र प्रभावित होगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु देवांगन ने स्पष्ट कहा कि समाज कानून पर विश्वास करता है, लेकिन सम्मान की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण आंदोलन से पीछे नहीं हटेगा।

कोतवाली पुलिस ने शुरू की प्राथमिक जांच

सिटी कोतवाली पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर जांच प्रारंभ कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, व्हाट्सऐप संदेश साइबर टीम को भेजकर तकनीकी सत्यापन कराया जा रहा है। दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


सोशल मीडिया पर संयम की अपील, भड़काऊ पोस्ट न फैलाने की सलाह

वायरल संदेश के बाद पूरे जिले में शांति और सौहार्द्र बनाए रखने की अपील की जा रही है।
समाज प्रतिनिधियों ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि किसी भी भड़काऊ पोस्ट को आगे न बढ़ाएं और मामले को कानूनी प्रक्रिया में शांतिपूर्वक जाने दें।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे समाजजन

ज्ञापन सौंपने पहुंचे सदस्यों में प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश देवांगन, प्रदेश मीडिया प्रभारी कोमल देवांगन, सचिव सुदामा देवांगन, जगदीश देवांगन, गज्जू देवांगन, गोलू, संजय, राज, सूरज, वीरेंद्र सहित कई वरिष्ठजन और युवा प्रतिनिधि शामिल थे।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *