दलहन-तिलहन पंजीयन की अंतिम तिथि 31 मार्च

मुंगेली, 25 मार्च 2026। शासन द्वारा ‘‘प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान’’ के तहत दलहन और तिलहन फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए प्राइस सपोर्ट स्कीम लागू की गई है।

योजना के अंतर्गत खरीफ फसलों जैसे अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली और सोयाबीन तथा रबी फसलों जैसे चना, मसूर और सरसों की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी।

इसके लिए किसानों के पंजीयन की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को निर्धारित तिथि तक पंजीकरण पोर्टल पर पंजीयन कराना अनिवार्य है।

अधिक जानकारी के लिए किसान ग्रामीण कृषि अधिकारी और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *