मुंगेली, 03 मार्च 2026। प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत दलहन एवं तिलहन फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए प्राइस सपोर्ट स्कीम लागू की गई है। योजना के तहत पंजीयन की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है।
योजना में खरीफ फसलें अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली और सोयाबीन तथा रबी फसलें चना, मसूर और सरसों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।
कृषि विभाग की उपसंचालक वीणा ठाकुर ने बताया कि अरहर का समर्थन मूल्य 8 हजार रुपये, सोयाबीन 5 हजार 328 रुपये, मूंग 8 हजार 768 रुपये, उड़द 7 हजार 800 रुपये, मूंगफली 7 हजार 263 रुपये निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार चना 5 हजार 650 रुपये, मसूर 6 हजार 700 रुपये और सरसों का समर्थन मूल्य 5 हजार 950 रुपये तय किया गया है।
किसानों को योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसान पंजीकरण पोर्टल पर पंजीयन कराना अनिवार्य है।