दुकान के सामने से बाइक चोरी, आदतन चोर गिरफ्तार, वाहन बरामद

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर थाना अंतर्गत चौकी बलंगी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आदतन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम तुगवा निवासी राजेन्द्र प्रसाद वैश्य ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 11 जुलाई को उन्होंने अपनी हीरो सीडी डीलक्स बाइक (क्रमांक MP 66 MB 1257), जिसकी कीमत करीब ₹40,000 है, तुगवा स्थित ईश्वरदास वैश्य की दुकान के सामने खड़ी की थी और सामान लेने के लिए अंदर गए थे। कुछ ही देर बाद बाइक चोरी हो गई।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 88/2025, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान संदेह के आधार पर ग्राम तुगवा निवासी हीरालाल पण्डो (उम्र 23 वर्ष) को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने बाइक चोरी की बात स्वीकार की, जिसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से बाइक बरामद कर ली।

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *