डिजीटल क्रॉप सर्वे में लापरवाही, 130 पटवारियों को नोटिस

मुंगेली, 20 अगस्त 2025// जिले में डिजीटल क्रॉप सर्वे और फार्मर रजिस्ट्री में धीमी प्रगति को लेकर 130 पटवारियों के खिलाफ कार्यवाही की गई है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देश पर तीनों एसडीएम ने संबंधित पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।



प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज ने 48 पटवारियों, लोरमी एसडीएम श्री अजीत पुजारी ने 46 पटवारियों और पथरिया एसडीएम रेखा चंद्रा ने 36 पटवारियों को नोटिस जारी किया है। यह कदम किसानों के पंजीयन, नक्शा बटांकन, त्रुटिरहित गिरदावरी और ई-गिरदावरी जैसे कार्यों में लापरवाही बरतने के कारण उठाया गया है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में डिजीटल क्रॉप सर्वे और फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर असंतोष जताते हुए लापरवाह कर्मचारियों पर सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद कलेक्टर ने सभी एसडीएम को राजस्व अमले की कड़ी निगरानी रखने और अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने कहा था। इसी कड़ी में यह कार्यवाही की गई है।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *