पथरिया/धरदई
पूर्व जनपद सदस्य चंद्रशेखर कौशिक ने सेवा सहकारी समिति, धरदई में फर्जी नियुक्तियों को लेकर कलेक्टर जनदर्शन, मुंगेली में आवेदन सौंपते हुए जांच और नियुक्तियों को निरस्त करने की मांग की है।
चंद्रशेखर कौशिक का आरोप है कि समिति के पूर्व अध्यक्ष, सदस्य और प्रभारी प्रबंधक ने मिलकर अपने ही परिजनों को विभिन्न पदों पर नियुक्त कर लिया है। इस संबंध में वे वर्ष 2021 से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन अब तक मौन है और कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
पूर्व जनपद सदस्य ने प्रशासन की निष्क्रियता पर नाराजगी जताते हुए कहा कि मामला गंभीर है और इसमें पारदर्शी जांच जरूरी है। उन्होंने मांग की है कि पुनः जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
