बलरामपुर, 01 अप्रैल 2026। वाड्रफनगर वृत्त अंतर्गत आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए आबकारी जांच चौकी धनवार में 20.64 बल्क लीटर विदेशी मदिरा जब्त की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमृत कुमार और आदित्य कुमार द्वारा दोपहिया वाहन से उत्तर प्रदेश राज्य की विदेशी मदिरा का अवैध परिवहन किया जा रहा था। जांच के दौरान आरोपियों के पास से 20.64 बल्क लीटर मदिरा और दोपहिया वाहन जब्त किया गया।

आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2), 36 एवं 59-क के तहत प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई।