बलरामपुर जिले के कुसमी क्षेत्र में राजस्व एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की है। यह कार्रवाई कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के निर्देशन में की गई।
निरीक्षण के दौरान आशीर्वाद ढाबा की जांच की गई, जहां बाहर से शराब लाने वाले लोगों को वहीं बैठकर सेवन करने की अनुमति दिए जाने की जानकारी मिली। इस पर आबकारी विभाग द्वारा ढाबा संचालक के खिलाफ कार्रवाई की गई।

इसी दौरान एक पान ठेला आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुसमी से 100 मीटर के दायरे में संचालित पाया गया। जांच में वहां सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री की जा रही थी।
विद्यालय के 100 मीटर के भीतर तंबाकू उत्पादों की बिक्री पाए जाने पर कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। संबंधित सामग्री जब्त की गई और दुकानदार पर अर्थदंड लगाया गया।
