डी.ए.व्ही. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जरेली में वार्षिक परीक्षा परिणाम व ग्रेजुएशन डे

मुंगेली, 31 मार्च 2026। डी.ए.व्ही. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जरेली (पेंड्री), ब्लॉक पथरिया में वार्षिक परीक्षा परिणाम और ग्रेजुएशन डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष चित्तरेखा मनीष जांगड़े मुख्य अतिथि तथा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष दीपिका चंद्रशेखर कौशिक और सरपंच देवकी सिंगरौल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्राचार्य गौरव सिंह राजपूत ने स्वागत उद्बोधन के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया और उन्हें निरंतर मेहनत के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय में विभिन्न कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में एलकेजी से मितांश साहू, यूकेजी से श्रेयांश देवांगन और सूरज राजपूत, कक्षा पहली से लक्ष्यराज, दूसरी से विवान सिंह राजपूत, तीसरी से सोनम जांगड़े, चौथी से वृषभ देवांगन, पांचवीं से ऋतुराज, छठवीं से श्रेयांश सिंह राजपूत, सातवीं से वंशिका यादव, आठवीं से माया बघेल, नौवीं से निशांत जांगड़े तथा ग्यारहवीं से लक्ष्यद्वीप साहू शामिल रहे।

ओलंपियाड परीक्षा में कक्षा दूसरी के छात्र विवान सिंह राजपूत को ऑल इंडिया स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मुख्य अतिथि द्वारा गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विषयवार गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में लगभग 500 से अधिक पालकों ने भाग लिया। अतिथियों ने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की सराहना करते हुए परिणामों पर प्रसन्नता व्यक्त की और भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा जताई।

कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय के शिक्षक और अन्य कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *