डीएवी स्कूलों में द्वितीय चरण के लिए प्रवेश प्रारंभ

बलरामपुर, 02 अगस्त 2025 – जिले के डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल भंवरमाल, पतरातू एवं प्रेमनगर में द्वितीय चरण प्रवेश प्रक्रिया के तहत रिक्त सीटों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि आरटीआई कोटे की 25% तथा शासकीय कोटे की 8% सीटें अब भी रिक्त हैं।

प्राप्त विवरण के अनुसार विभिन्न कक्षाओं में स्कूलवार रिक्त सीटें इस प्रकार हैं:

🔹 कक्षा एलकेजी:

डीएवी पतरातू – आरटीआई: 2 सीट


🔹 कक्षा यूकेजी:

डीएवी पतरातू – आरटीआई: 1, शासकीय कोटा: 7 सीट


🔹 कक्षा 2री:

डीएवी पतरातू – आरटीआई: 1 सीट


🔹 कक्षा 3री:

डीएवी पतरातू – आरटीआई: 1 सीट


🔹 कक्षा 4थी:

डीएवी भंवरमाल – आरटीआई: 1, शासकीय: 1 सीट

डीएवी पतरातू – शासकीय: 5 सीट

डीएवी प्रेमनगर – शासकीय: 2 सीट


🔹 कक्षा 5वीं:

डीएवी पतरातू – शासकीय: 2 सीट

डीएवी प्रेमनगर – शासकीय: 1 सीट


🔹 कक्षा 6वीं:

डीएवी भंवरमाल – शासकीय: 1 सीट

डीएवी पतरातू – आरटीआई: 5, शासकीय: 2 सीट


🔹 कक्षा 7वीं:

डीएवी भंवरमाल – आरटीआई: 1, शासकीय: 6 सीट

डीएवी पतरातू – आरटीआई: 9, शासकीय: 6 सीट

डीएवी प्रेमनगर – आरटीआई: 2, शासकीय: 2 सीट


🔹 कक्षा 8वीं:

डीएवी भंवरमाल – आरटीआई: 5, शासकीय: 7 सीट

डीएवी पतरातू – आरटीआई: 8, शासकीय: 7 सीट

डीएवी प्रेमनगर – आरटीआई: 1, शासकीय: 3 सीट


आवेदन की अंतिम तिथि 05 अगस्त 2025 रखी गई है। इच्छुक अभिभावक निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी रामानुजगंज में कार्यालयीन समय में जमा कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर-रामानुजगंज कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *