चोरी का मामला सुलझा, तीन आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली।
मुंगेली पुलिस ने चोरी के एक मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चोरी का सामान बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 17/26 धारा 303(2), 317(3), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।

पुलिस के अनुसार प्रार्थी सौरभ श्रीवास ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह एस.टी. इलेक्ट्रिकल्स प्राइवेट लिमिटेड मुंगेली में स्टोर इंचार्ज के पद पर कार्यरत है। 13 जनवरी 2026 को स्टॉक रजिस्टर मिलान के दौरान कंपनी के विद्युत उपकरणों और सामग्री की कमी पाई गई। चोरी गए सामान की कुल कीमत 1 लाख 38 हजार 774 रुपये बताई गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयंक तिवारी और उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में साइबर सेल और सिटी कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई।

जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी का सामान गडगडिया नाला के पास स्थित एक कबाड़ी दुकान में रखा गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कबाड़ी दुकान के संचालक असगर खान से पूछताछ की, जहां से चोरी का सामान बरामद किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि कंपनी के ही कर्मचारी तामरज साहू और भुनेश्वर साहू ने चोरी का सामान कबाड़ी को बेचा था। आरोपियों से चोरी की रकम का हिस्सा भी जब्त किया गया।

पुलिस ने कबाड़ी असगर खान सहित तामरज साहू और भुनेश्वर साहू को 14 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

इस कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी प्रसाद सिन्हा, निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े सहित सिटी कोतवाली एवं साइबर सेल स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *