छत्तीसगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी का रजत जयंती समारोह सम्पन्न

सरगांव। छत्तीसगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित रजत जयंती समारोह सोमवार को गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में कंपनी की 25 वर्षों की सेवा, समर्पण एवं विकास यात्रा पर प्रकाश डाला गया।

नगर पंचायत सरगांव की ओर से जनहित एवं विकास कार्यों में भविष्य में भी सहयोग बनाए रखने का विश्वास व्यक्त किया गया।

समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष परमानंद साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष पोषण यादव विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम में पार्षद जमुना पाड़े, महेश साहू, शैलेन्द्र साहू, एजाज खान, सहायक यंत्री योगेश साहू, कनिष्ठ यंत्री खगेश नेताम, मुख्य नगरपालिका अधिकारी घनश्याम शर्मा एवं मंडल महामंत्री अनिल दुबे सहित उपभोक्ता एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *