समाचार:
रायपुर, 19 अगस्त 2025// छत्तीसगढ़ में आज सुबह से मंत्रिमंडल विस्तार की हलचल रही ।
👉 कल सुबह 8 बजे बीजेपी विधायक सीएम हाउस पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात करेंगे। मुलाकात के बाद मंत्रियों के नामों का ऐलान होने की संभावना है।
👉 इसके बाद सुबह 10:30 बजे सभी विधायक राजभवन पहुंचेंगे। वहां 11 बजे से नए मंत्रियों का शपथग्रहण समारोह शुरू होगा।
👉 इस बीच वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज सुबह 8 बजे दिल्ली रवाना होंगे। वे जीएसटी को लेकर बैठक सहित अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
दूसरी ओर, शराब घोटाले से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी की 5 दिन की रिमांड पर भेजा गया है। कल से रिमांड की अवधि शुरू हुई है और वे 23 अगस्त तक ईडी हिरासत में रहेंगे।
