छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स मुंगेली इकाई का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, व्यापारियों की एकजुटता और विकास का संकल्प

मुंगेली।
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, जिला इकाई मुंगेली की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक और बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश पूजन और दीप प्रज्वलन से हुई। अतिथियों का पारंपरिक स्वागत शॉल व माल्यार्पण के साथ किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि व्यापारी वर्ग ‘विकसित भारत’ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने ‘वोकल फॉर लोकल’, डिजिटल व्यापार और स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाओं की चर्चा करते हुए स्थानीय उत्पादों को ब्रांडिंग और ई-कॉमर्स से जोड़ने की बात कही। इस दौरान उन्होंने चेंबर भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा की।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मुंगेली के व्यापारियों की एकता की सराहना करते हुए चेंबर भवन हेतु 25 लाख रुपये की घोषणा की। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने व्यापारियों को राष्ट्र निर्माण की रीढ़ बताते हुए मुंगेली में भव्य ऑडिटोरियम निर्माण का आश्वासन दिया। मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले ने भी नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।

चेंबर के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम आर्य ने चेम्बर भवन की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि यह भवन मुंगेली व्यापारियों की पहचान बनेगा। उन्होंने व्यापारी समाज के सक्रिय योगदान को रेखांकित करते हुए सभी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला, उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल सोनी समेत अनेक जनप्रतिनिधि, व्यापारीगण और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अशोक सोनी ने किया।


नई कार्यकारिणी की घोषणा, नरेंद्र कोटडिया बने अध्यक्ष

मुंगेली।
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज रायपुर के मार्गदर्शन में मुंगेली इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। नई कार्यकारिणी में संगठनात्मक संतुलन और अनुभव को ध्यान में रखते हुए व्यापारिक और सामाजिक रूप से सक्रिय सदस्यों को शामिल किया गया है।

घोषित कार्यकारिणी में प्रमुख पदाधिकारी इस प्रकार हैं –

  • संरक्षक: निश्चल गुप्ता (पथरिया), शैलेन्द्र जायसवाल, महेश ठाकुर
  • अध्यक्ष: नरेंद्र कोटडिया
  • कार्यकारी अध्यक्ष: अशोक मंगलानी
  • उपाध्यक्ष: बंशी भाटवानी, गुरजीत सिंह मक्कड़, जगदीश सोनी (लोरमी)
  • महामंत्री: कोमल शर्मा
  • मंत्री: राम तलेरेजा, सुदामा देवांगन, योगेश पाठक
  • कोषाध्यक्ष: वैभव ताम्रकार
  • उपकोषाध्यक्ष: दिनेश गोयल
  • मीडिया प्रभारी: प्रीतेश आर्य
  • सदस्यगण: राजकुमार वाधवा, अमितेश आर्य, रवि आरतानी, गिरीश सुथार, रामशरण यादव, समीम मोहम्मद, धीरज सोनी, मिट्ठू लाल यादव, जीवन मंगलानी

इकाई अध्यक्ष नरेंद्र कोटडिया ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। समारोह में बड़ी संख्या में व्यापारीगण एवं प्रिंट मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *