शराब घोटाला मामला: चैतन्य बघेल 6 सितंबर को होंगे कोर्ट में पेश
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की न्यायिक रिमांड 6 सितंबर को समाप्त हो रही है। इस दिन उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। चैतन्य बघेल वर्तमान में शराब घोटाला मामले में 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल में बंद हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय (ED) 6 सितंबर को उनके खिलाफ चालान पेश कर सकती है।
नव्या मलिक ड्रग्स केस: तीन दिन तक होगी पूछताछ
ड्रग्स केस में आरोपी नव्या मलिक की रिमांड 4, 5 और 6 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। इस दौरान ईडी लगातार पूछताछ करेगी। 6 सितंबर को नव्या मलिक को एनडीपीएस कोर्ट में पेश किया जाएगा।
भूपेश बघेल का पाटन दौरा और दिल्ली रवाना
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर पाटन में आयोजित गुरु सम्मान समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे रायपुर एयरपोर्ट से दोपहर 2:10 बजे दिल्ली रवाना होंगे। दिल्ली से वे पंजाब प्रस्थान करेंगे।
यूथ कांग्रेस की प्रेस वार्ता कल
कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन, रायपुर में कल यूथ कांग्रेस प्रेस वार्ता करेगी। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा दोपहर 1 बजे पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। इसमें वोट चोरी समेत कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
