चांदों पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को कुछ घंटों में दबोचा

बलरामपुर-रामानुजगंज। थाना चांदों पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम माकाजी निवासी राजेश खैरवार के खिलाफ पीड़िता ने 16 जुलाई 2025 को हुई घटना की लिखित शिकायत थाना चांदों में दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि जब पीड़िता का पति घर से बाहर काम पर था, तभी आरोपी ने रात करीब 9 से 10:30 बजे के बीच उसे जबरन पकड़कर जान से मारने की धमकी दी और गलत काम किया।



पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना चांदों में अपराध क्रमांक 37/2025 धारा 64(1), 351(3) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर तुरंत कार्रवाई शुरू की गई। टीम ने घेराबंदी कर आरोपी राजेश खैरवार को उसके घर से गिरफ्तार कर पूछताछ हेतु थाना लाया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर 25 सितंबर 2025 को न्यायालय में रिमांड पर पेश किया। आरोपी की गिरफ्तारी में थाना चांदों पुलिस की त्वरित कार्रवाई और समर्पण सराहनीय रही।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *