बस्तर में नई शुरुआत: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘पंडुम कैफ़े’ का किया शुभारंभ

जगदलपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर में सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पुलिस लाइन परिसर, जगदलपुर में स्थापित ‘पंडुम कैफ़े’ का शुभारंभ किया। यह कैफ़े नक्सली हिंसा के पीड़ितों और आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे लोगों के पुनर्वास के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की एक अनूठी योजना है।

सरकार का यह प्रयास उन युवाओं और महिलाओं के लिए नई उम्मीद लेकर आया है जिन्होंने हिंसा का रास्ता छोड़कर शांतिपूर्ण जीवन चुनने का निर्णय लिया है। कैफ़े के माध्यम से उन्हें सम्मानजनक रोजगार, स्थिर जीवनयापन और समाज में पुनर्स्थापना का मौका है।

मुख्यमंत्री ने किया कर्मचारियों से संवाद

शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री साय ने कैफ़े में कार्यरत नारायणपुर की फगनी, सुकमा के पुष्पा ठाकुर और बीरेंद्र ठाकुर, तथा बस्तर की आशमती और प्रेमिला बघेल से मुलाकात की।
उन्होंने कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि यह पहल संघर्ष से सहयोग की ओर बढ़ते बस्तर की तस्वीर पेश करती है।

मुख्यमंत्री ने सभी कर्मचारियों को नई शुरुआत के लिए बधाई दी और कैफ़े के सफल संचालन की शुभकामनाएँ भी दीं।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *