बसंतपुर पुलिस ने डोडा तस्करी के दो आरोपी दबोचे

बलरामपुर, (संतोष कश्यप जिला ब्यूरो)12 सितम्बर 2025।
नशा मुक्ति पखवाड़ा अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम में बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना बसंतपुर पुलिस ने डोडा तस्करी में शामिल दो और आरोपियों को झारखंड से गिरफ्तार कर जेल भेजा।

मामले का विवरण
अपराध क्रमांक 107/2025, धारा 15 (सी), 25, 29 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित इस प्रकरण की शुरुआत 07 जून 2025 को हुई थी। उस दिन उत्तर प्रदेश-छत्तीसगढ़ सीमा पर आरटीओ बैरियर धनवार के पास खड़ी संदिग्ध ट्रक (क्रमांक आरजे 19 जी 7447) से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया गया था। इस मामले में पहले ही वाहन स्वामी राजू सिंह, ड्राइवर दीपाराम और आरोपी उत्तम राय को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।



नए आरोपियों की गिरफ्तारी
विवेचना के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में झारखंड के खूंटी निवासी मिथुन मुण्डा (23 वर्ष) पिता सुना मुण्डा और राज मुण्डा (25 वर्ष) पिता जगरनाथ मुण्डा के नाम सामने आए। दोनों को 11 सितम्बर 2025 को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सोनी, प्रधान आरक्षक भूपेन्द्र सिंह, आरक्षक 291 ताराचंद तथा साइबर सेल बलरामपुर के आरक्षक सुखलाल सिंह की अहम भूमिका रही

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *