बलरामपुर, 03 अगस्त 2025/
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रक्षित आरक्षी केंद्र में आज 03 अगस्त 2025, रविवार को जिला पुलिस द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में इकाई के शासकीय वाहन चालकों को वाहन संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं।
पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बेंकर (भा.पु.से.) के निर्देश और अति. पुलिस अधीक्षक श्री विश्व दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला में कुल 25 शासकीय वाहन चालक शामिल हुए।
कार्यशाला में चालकों को निम्न बिंदुओं पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया:
ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता की जानकारी,
स्वास्थ्य परीक्षण की अनिवार्यता,
ड्राइवर डायरी का नियमित संधारण,
वाहन की समय-समय पर मरम्मत एवं रखरखाव,
वाहनों की साफ-सफाई एवं अनुशासन,
वाहन संचालन के दौरान सुरक्षा उपाय।
इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक श्री विमलेश कुमार देवांगन और उप निरीक्षक (एमटी) श्री संतोष प्रसाद ने वाहन संचालन और तकनीकी बिंदुओं पर व्यावहारिक जानकारी साझा की।
उन्होंने चालकों को रोजमर्रा के कार्यों में जिम्मेदारी और अनुशासन बनाए रखने की भी समझाइश दी।
कार्यशाला का उद्देश्य सरकारी वाहनों के संचालन को और अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और प्रभावी बनाना था, जिससे पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली में दक्षता बढ़े।

