बुजुर्ग से ठगी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर रामानुजगंज, 07 फरवरी 2026। थाना राजपुर क्षेत्र में बुजुर्ग किसान से ठगी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में अपराध क्रमांक 25/2026 धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार 02 फरवरी 2026 को प्रार्थी निबल साय सहकारी बैंक राजपुर से धान बिक्री की राशि 49,000 रुपये निकालकर पैदल अपने गांव डांड खड़ुआ जा रहा था। रास्ते में मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने बातचीत कर उसे झांसे में लिया और घर छोड़ने का भरोसा देकर नकदी लेकर फरार हो गए। बाद में प्रार्थी ने बेटे के साथ थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना राजपुर पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेही की पहचान कर जेल कुमार पिता रामलाल, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम तुंगा थाना लखनपुर जिला सरगुजा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 20,000 रुपये बरामद किए गए हैं तथा उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार मामले में एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है। कार्रवाई में थाना राजपुर प्रभारी सहित सहायक उप निरीक्षक अशोक तिर्की, प्रधान आरक्षक पवन सिंह, प्रधान आरक्षक राजेंद्र ध्रुव और आरक्षक अमित राजवाड़े शामिल रहे।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *