बिजली-खाद संकट पर कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव

मुंगेली। जिले में अघोषित बिजली कटौती, खाद-बीज की कमी और शिक्षा विभाग में हो रहे युक्तियुक्तकरण जैसे जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, खनिज निगम के पूर्व अध्यक्ष गिरीश देवांगन, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में शामिल हुए।

कलेक्ट्रेट पहुंचकर कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। यह प्रदर्शन बारिश के बीच हुआ, जिसमें जिला, शहर, ब्लॉक, महिला, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल सहित सभी संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने कहा कि जिले में बिजली संकट, किसानों को खाद-बीज की भारी किल्लत, और युक्तियुक्तकरण के कारण कई स्कूल बंद होने की कगार पर हैं। इससे न सिर्फ शिक्षा प्रभावित होगी, बल्कि मध्यान्ह भोजन योजना चलाने वाले समूहों की आजीविका भी खतरे में पड़ जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। 10,000 से अधिक स्कूलों को बंद किया जा रहा है, जिससे बेरोजगारी और असमानता बढ़ेगी। किसानों को खाद नहीं मिल रहा क्योंकि सरकार धान खरीद से बचना चाहती है। इसको लेकर कांग्रेस पूरे प्रदेश में आंदोलन कर रही है।

इस अवसर पर जगह-जगह प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से अभिनंदन किया। प्रदर्शन में जिला संगठन प्रभारी आलोक सिंह, शहर अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा, आत्मा सिंह क्षत्रिय, राजेश छैदईया, सागर सोलंकी, थानेश्वर साहू, आत्मा सिंह क्षत्रिय, अनिल सोनी, श्याम जायसवाल, चुरावन मंगेशकर, चंद्रभान बारमते, दिलीप बंजारा, संजय यादव, रोहित शुक्ला, मकबूल खान, संजय जायसवाल, एजाज खोखर, अभिलाष सिंह, नवनीत शुक्ला, राजेश छैदहिया, सागर सोलंकी, राम चंद्र साहू, लोकराम साहू, राजा ठाकुर, नरेश पाटले, पुरुषोत्तम मार्को, जवाहर साहू, उत्तर कुमार अनंत, उर्मिला यादव, जागेश्वरी वर्मा, मंजू शर्मा, श्वेता पाठक, कौशिल्या वर्मा, अनीता विश्वकर्मा, नूरजहां, मायारानी सिंह, हेमिन मंगेशकर, बिंदु यादव, निधि पौराणिक, लता रानी वैष्णव, मनोरमा, जहिदा बेगम, निधी ठाकुर, सरोजनी, गौरी श्रवण सोनकर, सूरज यादव, अरविंद वैष्णव, संजय चंदेल, कुलदीप पाटले, जय सोनी, वशिउल्ला, उमेश सोनी, मुकेश साहू, राम खेलावन साहू, लखन कश्यप, अरुण कुलमित्र, घनुष सेन, रानू कश्यप, राकेश साहू, एजाज अहमद, रसीद खान, स्माईल खान, पुष्पा शिव धृतलहरे, दीपक साहू, ओंकार यादव, मनोज निषाद, संपत जायसवाल, प्रकाश भार्गव, विष्णु बघेल, राहुल राजपूत, तारणी विश्वकर्मा, राजेंद्र जायसवाल, कृष्ण यादव, मदन पटेल, नीरज यादव, अशोक जायसवाल, राम कुमार साहू, कृष्ण कुमार सोनी, भूपेन्द्र साहू, कमलेश्वर जोशी, शत्रुघ्न सोनकर, आकाश वैष्णव, नौसाद खान, आनंद सोनी, शिवम जायसवाल, वैभव ताम्रकार, महेन्द्र यादव, याकूब अली, मकराल यादव, विनय यादव, हेमंत मानिकपुरी, मनीष त्रिपाठी, अभिलाष जायसवाल, बंटी सोनवानी, जैत राम खाण्डे, रामजी ध्रुव, खेमसिंह बघेल, फूल सिंह महिलांग, जाकिर हसौन, मुमताज खान, पूरन साहू, धर्मेन्द्र खाण्डे, घनंजय दूबे, शेखर बघेल, श्री निवास ठाकुर, विष्णु खाण्डे, आयुष सिंह श्रीनेत, राजेन्द्र प्रसाद यादव, कामता प्रसाद जांगड़े, सुरेन्द्र साहू, मुकेश वैष्णव, सूर्यपाल गर्ग, नानू ठाकुर, जलेश यादव, आरिफ खोखर, प्रिंशु दुबे, मनीष साहू, हेमंत मानिक पुरी, मंजीत रात्रे, योगेश्वर सिंह, अजय यादव, विजय पाटले, शोभा साहू, राजेश कुमार, सुरेन्द्र पात्र, दिलीप साहू, किशन यादव, सरोज यादव, राजेश पाल, जितेन्द्र कुर्रे, जयराम साहू, जलेश्वर राजपूत, संतोष वर्मा, श्रवण साहू, सूख प्रसाद बंजारा, दिलीप साहू।

👉 कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *