भटगांव में गुरु घासीदास जयंती समारोह भव्य आयोजन

मुंगेली, 06 जनवरी 2026// परम पूज्य संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा की जयंती समारोह ग्राम भटगांव, जिला मुंगेली में भव्य एवं शांतिपूर्ण रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से किया गया।

जयंती के अवसर पर प्रातःकाल भव्य प्रभात फेरी निकाली गई, जिसके पश्चात ग्रामवासियों द्वारा एकता एवं शांति का संदेश देती शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद संत उमेश महिलांग, कोकड़ी दुर्ग द्वारा सतनाम रावटी गुरु वाणी वाचन किया गया।

कार्यक्रम में पंथी नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात मुख्य अतिथियों का आगमन, स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम संपन्न हुआ। पद्मश्री डॉ. आर.एस. बारले एवं अंतरराष्ट्रीय पंथी कलाकारों गौकरण दास बघेल, मोहन दास चतुर्वेदी, अमोल दास टंडन, रोहित कोसरिया, पड़ूमन घृतलहरे एवं लक्ष्मी कांत जड़ेजा के नेतृत्व में लोक सांस्कृतिक खेल एवं मानव कल्याण समिति, पंथी पार्टी भटगांव द्वारा मनमोहक पंथी नृत्य प्रस्तुत किया गया।

रात्रि में श्याम कूटेलिहा द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। समारोह में मुख्य अतिथि तोखन साहू ने ग्रामवासियों को गुरु घासीदास जयंती की बधाई देते हुए जय स्तंभ प्रांगण के कांक्रीटीकरण हेतु 5 लाख रुपये की घोषणा की। वहीं पुन्नूलाल मोहले द्वारा सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की घोषणा की गई।

पद्मश्री डॉ. आर.एस. बारले ने गुरु घासीदास बाबा के मानव-मानव एक समान के संदेश एवं ग्राम भटगांव में सत्य, अहिंसा और भाईचारे के साथ जयंती आयोजन को गौरवपूर्ण बताया।

समारोह के दौरान अंतरराष्ट्रीय पंथी कलाकारों एवं विशिष्ट व्यक्तियों को पंथी शिरोमणि एवं सतनाम रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, सामाजिक पदाधिकारी, कलाकार, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मी कांत जड़ेजा द्वारा किया गया।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *