मुंगेली।
भारतीय किसान संघ जिला मुंगेली द्वारा किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर महोदय को सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से किसानों की मांगों और मुद्दों से जिला प्रशासन को अवगत कराया गया।

इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री अश्वा राम अनंत, जिला उपाध्यक्ष देवराज सिंह ठाकुर, मुंगेली तहसील अध्यक्ष धनीराम साहू, लोरमी तहसील अध्यक्ष गया प्रसाद केसरिया, लालपुर तहसील अध्यक्ष, लालपुर तहसील मंत्री हेमंत कुमार खांडेकर सहित राजेंद्र सोनकर, श्रीराम खांडेकर, आदित्य सिंह ठाकुर तथा भारतीय किसान संघ के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई है और शासन से सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा की गई है। जिला प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।