भारी बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

रीवा, (राजीव मिश्रा ब्यूरो) 12 जुलाई 2025 – रीवा जिले में अचानक हुई भारी बारिश के चलते कई नदियों और नालों का जलस्तर तेज़ी से बढ़ गया है, जिससे जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई है। इसको देखते हुए रीवा पुलिस ने आम जनता के लिए सुरक्षा को लेकर एडवाइजरी जारी की है।

पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, नदियों, नालों और जलमग्न पुलों के पास जाने से बचें। बच्चों को जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से रोकें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस या प्रशासन से संपर्क करें। वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने और जलमग्न रास्तों से बचने की सलाह दी गई है।

पुलिस ने सोशल मीडिया पर अफवाह न फैलाने की चेतावनी देते हुए कहा है कि केवल अधिकृत और आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें।



आपातकालीन सहायता के लिए संपर्क करें:

पुलिस कंट्रोल रूम: 7049122399

नगर निगम बाढ़ नियंत्रण हेल्पलाइन नंबर: 07662310346, 07662320105


रीवा पुलिस की बचाव टीम पूरी सतर्कता से तैनात है और आमजन से सहयोग की अपील की गई है।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *