भीम आर्मी भारत एकता ने जनसमस्याओं के निराकरण हेतु दिया ज्ञापन


मुंगेली, 13 अगस्त 2025// भीम आर्मी भारत एकता मुंगेली ने जिले की विभिन्न सामाजिक व जनसमस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर आज ज्ञापन सौंपा। संगठन ने चेतावनी दी कि शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।



ज्ञापन में प्रमुख मांगें इस प्रकार रहीं—

1. छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की स्थापना।


2. जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन को शीघ्र चालू किया जाए।




3. ईसाई समाज के लोगों पर हो रहे दुर्व्यवहार को रोका जाए।


4. युक्तिकरण (शिक्षकों का स्थानांतरण) से विद्यार्थियों को हो रही परेशानी का समाधान।


5. किसानों के लिए खाद की पर्याप्त उपलब्धता।


6. जर्जर सड़कों की मरम्मत।





इस अवसर पर संगठन के जिला प्रभारी कुलदीप जांगड़े, जिला अध्यक्ष मुकेश बंजारा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गीतेश टंडन, जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार बंजारे, जिला सचिव राजा घृतलहरे और योगेश बर्मन, आईटी सेल प्रभारी आकाश महिलांग, ब्लॉक अध्यक्ष मुंगेली अजय डाहिरे, वरिष्ठ ब्लॉक उपाध्यक्ष पथरिया अक्षय मांडले, ब्लॉक महासचिव पथरिया सतीष बंजारे, तहसील अध्यक्ष सरगांव हर्ष घृतलहरे सहित गुलशन, नीतिश, अजय व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *