सूरजपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्होंने साहू समाज की परंपरा और योगदान की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि साहू समाज गौरवशाली इतिहास और संस्कारों वाला समाज है, जिसने भक्त माता कर्मा, माता राजिम दाई और दानवीर भामाशाह जैसी विभूतियां दी हैं। उन्होंने कहा कि समाज अपनी परंपराओं को संजोते हुए नए युग के अनुरूप प्रगति कर रहा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सामाजिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये तथा साहू समाज की जमीन पर बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए 25 लाख रुपये की घोषणा की।